‘जिन्न ने कहा था मार दो’… बरेली में व्यापारी हत्याकांड में आरोपी का चौंकाने वाला दावा

0
Jinn

प्रतीकात्मक तस्वीर। Photo Credit: ChatGPT

बरेली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी ने सारा आरोप जिन्न पर थोप दिया है। मॉर्निंग वॉक पर एक व्यापारी की हत्या हो गई है। आरोपी मोहम्मद अरमान ने; जिसकी उम्र करीब 19 साल है, चाकू से सैर पर निकले व्यापारी को जान से मार दिया है। पर आरोपी का कहना कुछ और है।

आरोपी मोहम्मद अरमान का कहना है कि ये हत्या उसने नहीं की बल्कि ये हत्या उससे करवाई गई है। जब आरोपी से ये पूछा गया कि ये हत्या किसके कहने पर हुआ है तब उसने चौंकाने वाला जवाब दिया है। आरोपी का कहना है कि उसने एक जिन्न के इशारे पर ये हत्या की है, जिन्न ने उसे मजबूर करके ये हत्या करवाई है।

आरोपी ने जिन्न पर सारा आरोप मढ़ दिया और ख़ुद को निर्दोष बता रहा है। आरोपी ने बताया कि जिन्न उसे पिछले डेढ़ साल से परेशान कर रहा है, उसे अक्सर हिंसा के लिए मजबूर करता है। व्यापारी की हत्या के संबंध में आरोपी ने बताया कि उस वक्त जिन्न ने उसके कानों में कहा कि इसे मार दे, इसकी हत्या कर दे।

रुक जाने पर जिन्न उसे गंदी – गंदी गालियां देकर उकसाने लगा और फिर आरोपी ने व्यापारी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने गवाह के रूप में पंडित और मौलाना को शामिल करने की भी बात कही। वहीं आरोपी के पिता ने बताया कि मेरा बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ है और इस समय दवाईयां भी नहीं ले रहा है; परिणामस्वरूप ये घटना हुई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *