हाल ही में रामायण का ट्रेलर लांच हुआ है, ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। हम बात करें फ़िल्म की, तो यह फ़िल्म नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित है। अगर हम फ़िल्म के किरदारों और कलाकारों की बात करें; श्री राम का किरदार निभा रहे हैं रणवीर कपूर, वहीं सीता माता का किरदार साईं पल्लवी, लक्ष्मण जी का किरदार रवि दूबे, हनुमान जी का किरदार सनी देओल, लंकापति रावण के किरदार में यश और महाराज दशरथ के किरदार में अरुण गोविल दिखाई दे रहे हैं। ऐसे ही कई सारे कलाकार रामायण में दिखाई देने वाले हैं। फ़िल्म का बजट भारी – भरकम रहने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें, तो इस फ़िल्म का बजट चार हज़ार करोड़ के क़रीब है। फ़िल्म का ट्रेलर आते ही यह फ़िल्म चर्चा का विषय बन गई है। ट्रेलर में पवनपुत्र हनुमान दिखाई नहीं दे रहे हैं, जिससे सनी देओल के फैन्स थोड़े नाराज़ भी हैं। वहीं दूसरी तरफ़ ट्रेलर में रावण ने तहलका मचा दिया है। चारों तरफ़ यश की रावण के रूप में चर्चा हो रही है। कुछ लोगों का ये कहना है कि ट्रेलर में जानबूझ कर रावण को प्रमुखता दी गई है तो वहीं कुछ लोग इसका कारण यश का बड़ा फैन बेस बता रहे हैं। कुछ भी हो हम इस बात को नहीं नकार सकते कि यश का फैन बेस बहुत बड़ा है, डर ये भी है कि कहीं रणवीर का किरदार दब न जाए। हालांकि रणवीर एक मंझे हुए एक्टर हैं। फ़िल्म देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि यश की एंट्री पर सीटियाँ बजेंगी भले ही वह रावण के किरदार में हों। वहीं सनी देओल के फैन्स भी सनी को हनुमान जी के रूप में देखने के लिए बेताब हैं।