सावन का महीना खास क्यों है?
सावन के सोमवार के दिन श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे। Ai
सावन के प्रथम सोमवार का विशेष महत्त्व है।
आज के दिन श्रद्धालु भगवान शिव की विशेष पूजा – अर्चना करते हैं।
श्रावण मास को भगवान शिव से जोड़ कर देखा जाता है।
बारह मासों में श्रावण मास भगवान शंकर को अत्यंत प्रिय है।
आइए जानते हैं कि श्रावण का महत्त्व क्यों है –
सबसे मुख्य बिंदु है कि सावन अपने साथ हरियाली लाती है। सावन में प्रकृति अपने सौंदर्य के चरम पर होती है।
पुराणों में प्रकृति को शिव – स्वरूप कहा गया है अर्थात् शिव ही प्रकृति हैं। इसीलिए सावन को महादेव का महीना माना जाता है।
दूसरा कारण है कि हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास की देवशयनी एकादशी को सृष्टि के पालनकर्ता भगवान विष्णु चार मास के लिए, क्षीरसागर में योगनिद्रा में चले जाते हैं। परिणामस्वरूप सृष्टि का संचालन महादेव की निगरानी में होता है। सावन इस चतुर्मास का प्रथम माह है इसीलिए इसे भगवान शिव का माह बताया जाता है।
ऐसी ही कई सारी कथायें हैं जो भगवान शिव को सावन से जोड़ती हैं।
इन्हीं मान्यताओं से श्रद्धालु सावन के सोमवार को भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना करते हैं।