बलरामपुर हत्याकांड: ‘मौत की भविष्यवाणी’ के डर में उजड़ा परिवार? तांत्रिक ने बढ़ाया सस्पेंस

0
Tantrik

Representative Image. Photo Credit: Chatgpt

उत्तर प्रदेश; बलरामपुर में गोली लगने से पति – पत्नी व बच्चों की मौत हो गई है, ये घटना बीते शुक्रवार की है।
झौहना गांव के गोसाईपुरवा में शाम 6 : 50 के करीब ये घटना हुई है।

बजरंग गिरी ने पहले पत्नी कोमल व बच्चों श्रद्धा व जयदीप को मौत के घाट उतार दिया, फिर ख़ुद को भी गोली मार ली।

गोली की आवाज़ से पड़ोसियों को संदेह हुआ फिर पुलिस को सूचित किया गया।
मामला उलझा हुआ था, पुलिस खोज – बीन में जुटी थी।

अब इस मामले में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि आख़िर क्या वजह थी कि बजरंग गिरी ने अपना परिवार उजाड़ कर ख़ुद भी मृत्यु के मुँह में चला गया।
चौंकाने वाला तथ्य यह है कि बजरंग गिरी कई महीनों से किसी स्थानीय तांत्रिक के संपर्क में था, ऐसा मृतक के परिजनों ने दावा किया है।

परिजनों का दावा है कि तांत्रिक ने मृतक बजरंग गिरी से कहा था कि 4 अगस्त को तुम्हारी मृत्यु हो जाएगी, इस भविष्यवाणी ने बजरंग गिरी को सोचने पर मजबूर कर दिया। क्योंकि इसके पहले भी संयोगवश उस तांत्रिक की बातें सच साबित हुईं थीं, यहीं कारण था कि मृतक बजरंग गिरी के भीतर भय समा गया और उसने ये कदम उठा लिया।

घटना स्थल से तीन पिस्टल की बरामदगी हुई है।

हालांकि पुलिस ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है।
पुलिस हर तरफ़ से, आर्थिक लेन – देन आदि की भी जाँच कर रही है, जिससे अंतिम परिणाम तक पहुँचा जा सके।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *