दूसरी शादी की तैयारी कर रहा था पति, पहली पत्नी ने पुलिस बुलाकर रुकवाई शादी
एक खबर सामने आई है कि एक शादी को इसलिए रोक दिया गया क्योंकि दूल्हा पहले से शादीशुदा था। ये घटना है कानपुर की। कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के श्यामनगर की। एक शादी में रुकावट इसलिए पड़ गई कि दूल्हा अपनी पहली पत्नी को धोखा देकर दूसरी शादी रचा रहा था।
दूल्हा सीधे तौर पर अपराध कर रहा था। शादी संपन्नता की ओर थी कि बीच में दूल्हे के करतूत ने शादी को ही भंग कर दिया। दूल्हे को शायद ये अंदाज़ा नहीं था कि क्या होने वाला है, दूल्हा पूरे ख़ुशी के माहौल में था पर वो इस बात से अनभिज्ञ था कि उसके साथ क्या होने वाला है। वो अनभिज्ञ था इस बात से कि जल्द ही उसके झूठ का पर्दाफाश होने वाला है।
कानपुर के श्यामनगर में स्थित मैरिज हाल में उस वक्त तमाशा हो गया जब एक व्यक्ति की पहली पत्नी ने मौके पर पहुंचकर शादी रुकवा दी। महिला ने बताया कि मैं इस शख़्स की पहली पत्नी हूँ। उसने यह भी बताया कि हमारी शादी 2022 में ही हो चुकी है और 2024 में विदाई भी हो चुकी है।
महिला ने पुलिस को बताते हुए कहा कि हमारी शादी हो चुकी है। शादी के कुछ समय बीतने के बाद हमारे आपस में मतभेद होने लगे , दिनबदिन हमारा रिश्ता ख़राब होता चला गया और बात तलाक़ तक पहुँच गई।
पूरा मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। महिला ने आरोप लगाया कि अभी हमारा विवाद लम्बित होने के बाद भी पति ने बिना तलाक लिए या बिना हमको इससे संबंधित सूचना दिए; शादी की तैयारी कर ली थी।