सिद्धार्थनगर में सनसनी: पत्नी और कथित प्रेमी पर पति की हत्या का आरोप, FIR दर्ज

0
Crime News

सड़क पर इंसाफ मांगते मृतक के परिजन

उत्तर प्रदेश; सिद्धार्थनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, कथित रूप से पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी है।

मामला सदर थाना क्षेत्र सरोजनीनगर मुड़िला का है। मृतक गणेश चौहान के परिजनों का आरोप है कि मृतक गणेश चौहान की पत्नी कमलावती ने अपने प्रेमी जिसका नाम श्यामसुंदर तिवारी है; के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है।


परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम हाउस के बाहर रखकर एक घंटे के लिए सड़क जाम कर दिया था। परिजन जिद पर अड़े थे कि मामले की त्वरित रूप से सुनवाई हो। हालांकि पुलिस ने आश्वासन भी दिया कि हम जल्द ही परिणामों तक पहुँच जाएँगे, जिस पर परिजनों ने शव को हटाया।


मृतक गणेश चौहान की बहू विमला ने घटनाक्रम बताते हुए कहा कि उनकी सास कमलावती अपने पति गणेश चौहान को खेत ले गईं थीं और रात में गंभीर हालत में घर लाया गया। बहू विमला ने आरोप लगाया है कि उनकी सास और श्यामसुंदर तिवारी के बीच अवैध संबंध था, दोनों अक्सर मिलते रहते थे।

बहू ने आगे कहा कि श्यामसुन्दर तिवारी और उनकी सास ने ही गला दबाकर, उनके ससुर गणेश चौहान को मार डाला है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि परिजनों के तहरीर के आधार पर दो नामज़द आरोपियों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने कहा है कि जाँच के बाद व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हम संबंधित कार्य को आगे बढ़ायेंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *