अमेरिका के सबसे बड़े दुश्मन क्यों साबित हो रहे डोनाल्ड ट्रंप?
डोनाल्ड ट्रंप पागलपन की हद तक अमेरिका को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। पूरी दुनिया का भरोसा अमेरिका पर घट रहा है।
Donald Trump: A Threat to India and Global Stability
अमेरिका में नवंबर में होने वाले मिडटर्म चुनाव से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियां उनकी ही रिपब्लिकन पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही हैं। CNN के एक विश्लेषण के मुताबिक CNN/SSRS के ताजा सर्वे में मतदाता साफ तौर पर आर्थिक राहत चाहते हैं, लेकिन ट्रंप प्रशासन की नीतियां उन्हें इसके उलट दिशा में ले जा रही हैं।सर्वे के मुताबिक अमेरिकी लोगों को किराना सामान और घर का खर्च बहुत ज्यादा महंगा लग रहा है। इसी हफ्ते गुरुवार को मॉर्टगेज दरें 7 प्रतिशत के पार पहुंच गईं, जिससे स्थिति और कठिन हो गई है।
ईरान युद्ध और महंगाई से नाराजगीCNN के विश्लेषण के अनुसार घटती आमदनी के बीच अमेरिकी लोग ईरान के साथ चल रहे युद्ध को महंगाई की एक बड़ी वजह मानकर इससे और नाराज हो रहे हैं। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते रिपब्लिकन समर्थकों में भी इस युद्ध को लेकर भरोसा घट रहा है।CNN/SSRS के इसी हफ्ते के सर्वे में सिर्फ 27 प्रतिशत लोगों ने अर्थव्यवस्था को लेकर ट्रंप के कामकाज पर भरोसा जताया। इतने ही कम लोगों ने माना कि मौजूदा आर्थिक हालात अच्छे हैं। इसके उलट सर्वे में शामिल दो-तिहाई अमेरिकियों ने कहा कि नवंबर में उनके वोट के लिए अर्थव्यवस्था “बेहद अहम” मुद्दा है।सर्वे में तीन-चौथाई अमेरिकियों ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति के पास उस युद्ध को खत्म करने की कोई ठोस योजना नहीं दिखती, जो जल्द ही अपने सातवें महीने में प्रवेश करने वाला है।
संयुक्त राष्ट्र में ट्रंप का बयानबुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिए भाषण में ट्रंप ने खुद इस आशंका को सही साबित कर दिया। उन्होंने कहा कि वे ईरान को “पूरी तरह तबाह” करने और उसके साथ समझौता करने, इन दोनों विकल्पों के बीच झूल रहे हैं।CNN के विश्लेषण के मुताबिक मिडटर्म चुनाव के बाद युद्ध किसी तरह खत्म हो जाने के ट्रंप के अस्पष्ट अनुमान से उन दो-तिहाई अमेरिकियों को राहत नहीं मिलेगी, जो मानते हैं कि अमेरिका यह युद्ध नहीं जीत रहा। युद्ध को संभालने के उनके तरीके पर सिर्फ 26 प्रतिशत लोगों ने ही समर्थन जताया है।AI डेटा सेंटर पर भी घेरेबंदीविश्लेषण के अनुसार डेमोक्रेटिक पार्टी बिजली की भारी खपत करने वाले बड़े AI डेटा सेंटरों को लेकर भी रिपब्लिकन पार्टी को घेर रही है। डेमोक्रेट्स का कहना है कि यह एक और तरीका है, जिससे ट्रंप के बड़ी टेक कंपनियों से जुड़े दोस्तों को फायदा हो रहा है, जबकि आम अमेरिकियों को नुकसान झेलना पड़ रहा है।